जनपद शाहजहांपुर ! शहर में लॉक हुआ 30 फीसद कूड़ा  


लॉकडाउन का सबसे बड़ा असर शहर की सफाई व्यवस्था पर पड़ा है। शहर की सड़कों पर कहीं कूड़ा दिखाई नहीं देता है। शहर में करीब 30 फीसद कूड़े की मात्रा कम हो गई।


 लॉकडाउन का सबसे बड़ा असर शहर की सफाई व्यवस्था पर पड़ा है। शहर की सड़कों पर कहीं कूड़ा दिखाई नहीं देता है। शहर में करीब 30 फीसद कूड़े की मात्रा कम हो गई। ज्यादातर कूड़ा घरों की साफ-सफाई में निकल रहा है। लगातार सफाई होने की वजह से सड़कें और गलियां साफ-सुथरी हैं।


नगर निगम क्षेत्र में सामान्य दिनों में पूरे शहर से करीब डेढ़ सौ टन कूड़ा निकलता था। पूरे दिन बाजार खुलते थे। जिसमें फास्टफूट, टिक्की-चाट, होटलों, रेस्टोरेंट व गल्ला मंडी, सब्जीमंडी आदि स्थानों कूड़ा सबसे अधिक होता था, लेकिन इनके गल्ला मंडी को छोड़कर सभी दुकानें बंद हैं। पान, गुटखा, बीड़ी-सिगरेट आदि पर प्रतिबंध लगने से कूड़े में काफी कमी आई है। लॉकडाउन में सबसे अधिक कूड़ा घरों से एकत्र हो रहा है। इसके अलावा शहर क्षेत्र में नालों की सफाई कराई जा रही है। शहर में तीन शिफ्ट में सफाई होने की वजह से सड़के साफ दिखाई दे रही है।


कूड़ा निस्तारण के लिए लगे उपकरण


- पहले 18 लगे, लेकिन उसमें चार को सैनिटाइजेशन लगा दिया गया


- पांच डंपर


 
- पांच कंटेंनर


- 50 ई-रिक्शा


सफाई कर्मचारी - 505


लॉकडाउन में सफाई व्यवस्था में काफी सुधार हुआ है। करीब तीस प्रतिशत कूड़ा में कमी आई है। शहर में लगातार सफाई कार्य चल रहा है।


संतोष शर्मा, नगर आयुक्त


India covid cases graph

Popular News

तरबियती कैंप में हाजियों को दिए टिप्स: हज करने का तरीक़ा और ज़रूरी सामान के साथ ही मसाइल से भी कराया रूबरू

शिक्षकों के ख़िलाफ़ जांच नहीं कर सकेंगे महानिदेशक

जीवन कौशल प्रशिक्षण के दूसरे बैच में शामिल हुए सौ प्रतिभागी, जानेंगे WHO के 10 जीवन कौशल

आठवीं पास भी बन सकेंगे अग्निवीर

गुरुओं को सिखाए जा रहे जीवन कौशलता के गुरु मंत्र

दिन में छह बार देनी होगी बेसिक शिक्षकों को अपनी हाज़िरी, अपलोड करना होगा सेल्फी से सुबूत

अपराध के बढ़ते ग्राफ़ को कम करने के लिए मोहल्ले और गलियों में लगाए सीसीटीवी कैमरे